झारखंड/बिहारराज्य

पटना में बड़ा एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर, मनेर थाना प्रभारी को भी लगी गोली

 पटना
 बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह बड़ा एनकाउंटर हुआ है। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को मार गिराया। मुठभेड़ में मनेर के थाना प्रभारी रजनीश कुमार को भी गोली लगी है। मारे गए तीनों बदमाश पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में शामिल थे। मारे गए बदमाशों की पहचान मनेर के सुअरमरवा निवासी बबलू कुमार, दानापुर के खरंजा के जेपी यादव और शाहपुर गंगहारा के राजेश शर्मा के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष की हत्या में जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता था। बबलू और राजेश ने शूटर थे।

दुर्गा पूजा की रौनक के बीच पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख भी जख्मी हो गए थे। दशहरा मेले के दौरान ही दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया था। संयोग है कि दुर्गा पूजा पर पैक्स अध्यक्ष को मारने वाले बदमाश अब धनतेरस पर पुलिस की गोलियों से मारे गए हैं।
अंधाधुंध फायरिंग में पैक्स अध्यक्ष की ली गई थी जान

ब्यापुर की बिचली गली में डेयरी के पास दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पैक्स अध्यक्ष को निशाना बनाया था। वारदात के बाद अपराधी गली के रास्ते ही फरार हो गए थे। गोलीबारी से दशहरा मेले में भगदड़ मच गई थी और उत्सव का माहौल मातम में बदल गया था।

बीस दिन से पीछे लगी थी पुलिस और एसटीएफ
सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पुलिस की टीमें बदमाशों के पीछे लगी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ को भी लगाया गया था। बीच में कई बार पुलिस को बदमाशों के ठिकाने का पता लगा लेकिन ऐन मौके पर सब फरार हो जाते थे। गुरुवार की रात सटीक सूचना के बाद पुलिस ने घेरेबंदी शुरू की थी और शुक्रवार की भोर में एनकाउंटर के बाद तीनों को मार गिराया गया।

पुलिस ने क्या बताया
एनकाउंटर को लेकर पुलिस ने बताया कि मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा नदी इलाके में बदमाशों के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी शुरू की। इस दौरान बदमाशों को कहीं से आहट मिली और भागने की फिराक में लग गए। इसी दौरान पुलिस-एसटीएफ के संयुक्त दस्ते के साथ बदमाशों का आमना सामना हो गया। बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी खुद को बचाते हुए फायरिंग की। इस दौरान करीब 18 राउंड गोलियां चलीं। घटनास्थल से पुलिस को दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा सहित कई खोखा बरामद हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button